Home / Odisha / मालकानगिरि में दो नावें डूबीं, एक की मौत, सात लापता

मालकानगिरि में दो नावें डूबीं, एक की मौत, सात लापता

मालकानगिरि. चित्रकोंडा इलाके में सेलेरू नदी में दो नौकाओं के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि कई लापता हैं. बताया जा रहा है कि तेलंगाना में काम करने के बाद दो नावों में सवार कुल 11 लोग मजदूर घर आ रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ. सूत्रों से मिली के अनुसार, एक नाव नदी में पलट गई, जिससे दहशत में आए लोगों को अपनी जान बचाने के लिए दूसरी नाव पर कूदना पड़ा. इससे दूसरी नाव में अधिक वजन होने के कारण वह भी डूब गई. हादसे की सूचना पाते ही ओड्राफ की टीमें मौके पर पहुंची और नदी में खोज और बचाव अभियान शुरू किया. इस दौरान एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया. तीन लोग तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रहे. हालांकि खबर लिखे जाने तक सात लोग लापता थे.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …