Home / Odisha / विद्यार्थी परिषद की ब्रह्मपुर शाखा ने बस्तियों में शुरू की स्क्रिनिंग अभियान

विद्यार्थी परिषद की ब्रह्मपुर शाखा ने बस्तियों में शुरू की स्क्रिनिंग अभियान

भुवनेश्वर. पूरा देश आज जब कोरोना महामारी से लड़ रहा है और पॉजिटिव और मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है, ऐसे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ब्रह्मपुर शाखा की ओर से कोरोना को नियंत्रण करने के लिए लोगों को जागरूक कराने हेतु मिशन आरोग्य का नाम से एक कार्यक्रम शुरू किया गया है. इस कार्यक्रम के तहत परिषद के कार्यकर्ता विभिन्न बस्तियों में और मोहल्लों में जाकर स्क्रीनिंग करने के साथ-साथ मास्क आदि वितरण कर रहे हैं. इसके जरिये वे लोगों को जागरुक कर रहे हैं. इस माध्यम से पूरे जिले में 50 हजार  परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है. ब्रह्मपुर के गोसानी नुआगांव स्थित बस्ती से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है. इस कार्यक्रम में परिषद के प्रदेश विश्वविद्यालय प्रमुख शशिकांत मिश्र, नगर संगठन मंत्री युधिष्ठिर बेहरा, संजीव कुमार साहू, सुनील कुमार जैसे अनेक कार्यकर्ता शामिल थे.

इससे पूर्व हेल्पलाइन नंबर के जरिए परिषद के कार्यकर्ता मरीजों को भोजन, ऑक्सीजन सिलिंडर आदि वितरित करते आ रहे हैं. इसके साथ-साथ खून की कमी को पूरा करने के लिए रक्तदान शिविर भी आयोजित कर रहे हैं.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …