Home / Odisha / चक्रवात यश के कारण जलसंशाधन विभाग के अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

चक्रवात यश के कारण जलसंशाधन विभाग के अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

भुवनेश्वर. संभावित तूफान यश को ध्यान में रखते हुए राज्य के जलसंशाधन विभाग के सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं. वे हेडक्वार्टर छोड़कर नहीं जा सकेंगे. जलसंशाधन विभाग के सर्वोच्च अभियंता ज्योतिर्मय रथ ने यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि प्रभावित होने वाले 10 जिलों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है. इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है. जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम किया जाएगा. तूफान को देखते हुए 24 घंटों का कंट्रोल रूम खोला गया है. विभाग सभी के साथ संपर्क में हैं. उन्होंने कहा कि हमारे पास तूफान के अनुभव पहले से है. उस अनुभव के आधार पर इस तूफान का मुकाबला किया जाएगा.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …