Home / Odisha / कोरोना मरीजों की मदद के लिए यूसीसीआई ने बढ़ाया मदद का हाथ

कोरोना मरीजों की मदद के लिए यूसीसीआई ने बढ़ाया मदद का हाथ

  • आक्सीजन के साथ-साथ भोजन तथा अन्य आवश्यक सेवाएं करा रहा है उपलब्ध

  • जरूरत के हिसाब से लोग हेल्पलाइन पर करें संपर्क – डा अक्षय खंडेलवाल

हेमन्त कुमार तिवारी, भुवनेश्वर

ओडिशा के साथ-साथ राजधानी भुवनेश्वर और कटक में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्कल चैंबर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (यूसीसीआई) ने लोगों की मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया है. अपनी सेवा के तहत यूसीसीआई राजधानी भुवनेश्वर और कटक में संगरोध में रह रहे कोरोना से पीड़ितों के लिए पका भोजन उपलब्ध करा रहा है. यूसीसीआई कोविद केयर सेवा की शुरुआत सिख एड को 10.2 लीटर क्षमता वाले 20 आक्सीजन सिलिंडर सौंपने के साथ शुरू हुई. सिख एड एक स्वयंसेवी संस्था है, जो 24×7 जरूरतमंदों को उनके दरवाजे पर ऑक्सीजन पहुंचाने में काम करती है. इस सेवा की शुरुआत यूसीसीआई के अध्यक्ष ब्रह्म मिश्र और डाक्टर अक्षय खंडेलवाल, संयुक्त सचिव ने की. खंडेलवाल ने बताया कि यूसीसीआई सदैव लोगों की सेवा के लिए तत्पर है.

उन्होंने लोगों से अपील की कि आवश्यकता के लिए आप यूसीसीआई के हेल्पलाइन नंबर 9861010407 पर संपर्क कर सकते हैं. यहां आपको कोरोना से संबंधित हर सेवाएं उपलब्ध होंगी. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान यूसीसीआई ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श सुविधा भी उपलब्ध करा रहा है. ऐसी स्थिति में लोगों को अधिक से अधिक सेवा का लाभ लेने की जरूरत है. इधर, मिश्र ने इस सेवा में योगदान देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया तथा कहा कि यूसीसीआई की यह सेवा जारी रहेगी. साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की. मिश्र ने कहा कि कोरोना को रोकने के लिए जनभागीदारी जरूरी है. इस सेवा की शुरुआत के मौके पर उपाध्यक्ष अशोक कुमार शारदा तथा नारयण कुमार संयुक्त कोषाध्यक्ष भी उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि यूसीसीआई की ओर से प्रदान किये जा रहे भोजन की गुणवत्ता की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …