Home / Odisha / टीका, आक्सीजन व आनलाइन दवाई में हो रही है साइबर धोखाधड़ी, सतर्क रहें – डीजीपी

टीका, आक्सीजन व आनलाइन दवाई में हो रही है साइबर धोखाधड़ी, सतर्क रहें – डीजीपी

भुवनेश्वर. कोरोना के समय साइबर क्रिमिनल सक्रिय हैं. लोगों की असहायता का लाभ लेकर उनके साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं. विशेष कर टीका, आक्सीजन, आनलाइन दवाई व टेली मेडिसिन के माध्यम से धोखाधड़ी हो रही है. इसलिए इन्हें लेकर सतर्क रहें. राज्य के पुलिस महानिदेशक अभय ने एक पत्रकार सम्मेलन में यह बात कही.

उन्होंने कहा कि टीकाकरण के नाम पर नकली पोर्टल से लोग दूर रहें. इसमें पंजीकरण के लिए तीन पोर्टल हैं. कोविन, आरोग्य सेतु व उमंग पोर्टल का ही इस्तमाल करें.

उन्होंने कहा कि इसी तरह आक्सीजन के लिए पहले से पैसे मांगे जाने पर सावधान हो जाएं. कोविद सर्वे के नाम पर भी धोखाधोड़ी हो रही है. आन लाइन दवाई खरीदने पर भी सावधान रहें. अपना व्यक्तिगत जानकारी आनलाइन में शेयर करते समय भी सतर्क रहें.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …