Home / Odisha / स्वर्गीय राज्यसभा सांसद रघुनाथ महापात्र के दूसरे बेटे का भी कोरोना से मृत्यु

स्वर्गीय राज्यसभा सांसद रघुनाथ महापात्र के दूसरे बेटे का भी कोरोना से मृत्यु

  • 12 दिनों में पिता और दोनों बेटों ने कोरोना से हारी जंग

भुवनेश्वर. ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना से 25 रोगियों की मौत के बीच प्रख्यात मूर्तिकार और स्वर्गीय राज्यसभा सदस्य पद्मभूषण रघुनाथ महापात्र के दूसरे बड़े बेटे जसवंत महापात्र की मौत कोरोना के कारण हो गयी है. उन्हें कल एम्स से सम कोविद अस्पताल में गंभीर अवस्था में स्थानांतरित किया गया था. मेडिकल टीम के सभी प्रयासों के बावजूद गुरुवार को उनका निधन हो गया. वह 52 वर्ष के थे.

कोविद-19 अब हर जगह आतंक मचा रहा है. इस महामारी ने 12 दिनों के भीतर यहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों को अपनी चपेट में ले लिया है.

प्रख्यात मूर्तिकार और राज्यसभा सदस्य पद्मभूषण रघुनाथ महापात्र का निधन नौ मई को एम्स भुवनेश्वर में कोरोना वायरस से हो गया था. इसके बाद इनके दूसरे बेटे तथा ओडिशा रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान प्रशांत महापात्र की कल इसी अस्पताल में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी. आज उनके बड़े बेटे की मौत भी कोरोना के कारण हो गयी है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …