Home / Odisha / BIG NEWS – ओडिशा में लाकडाउन दो सप्ताह बढ़ा, सप्ताहांत शटडाउन भी जारी रहेगा

BIG NEWS – ओडिशा में लाकडाउन दो सप्ताह बढ़ा, सप्ताहांत शटडाउन भी जारी रहेगा

  • सात बजे से 11 बजे दुकानें खुलेंगी

हेमन्त कुमार तिवारी, भुवनेश्वर

ओडिशा में 19 मई को समाप्त होने वाले लाकडाउन को दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है. साथ ही सप्ताहांत शटडाउन भी जारी रहेगा. इस दौरान सुबह सात बजे से सुबह 11 बजे तक दुकानें खुलेंगी. शादी में सिर्फ 25 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी. प्रीति भोज का आयोजन नहीं होगा. इस दौरान पैकेट में भोजन दिया जा सकता है. एक साथ बैठक खाने की अनुमति नहीं होगी. देखा गया है कि भोज के बाद कोरोना संक्रमण काफी बढ़ा है. इसके साथ ही कृषि, उद्योग, ट्रांस्पोर्ट, निर्माण दुकानें खुली रहेंगी. टेस्टिंग और कोरोना टीकाकरण जारी रहेगा. केंद्र, राज्य और निजी कार्यालय को न्यूनतम संख्या में कर्मचारियों  के साथ काम करने की अनुमति होगी. यह जानकारी आज राज्य के मुख्य सचिव सुरेश महापात्र ने दी.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …