Home / Odisha / प्रसिद्ध ओड़िया संगीत निर्देशक और गायक अमरेंद्र मोहंती का कोरोना से निधन

प्रसिद्ध ओड़िया संगीत निर्देशक और गायक अमरेंद्र मोहंती का कोरोना से निधन

भुवनेश्वर. प्रसिद्ध ओड़िया संगीत निर्देशक और गायक अमरेंद्र मोहंती का सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान कोविद-19 से संक्रमित होने के बाद निधन हो गया. दिग्गज संगीत निर्देशक की बेटी अन्वेषा मोहंती ने उनके निधन की खबर की पुष्टि मीडिया में की है. सूत्रों के मुताबिक मोहंती का भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. उसकी हालत गंभीर थी और वह पिछले तीन दिनों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे. उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली. उनके निधन से फिल्म उद्योग से जुड़ी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है. कटक के रहने वाले मोहंती ने गायक और संगीतकार के रूप में कई भजन और फिल्मी गाने पेश किये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …