Home / Odisha / मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अक्षय तृतीया और कृषक दिवस की बधाई दी

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अक्षय तृतीया और कृषक दिवस की बधाई दी

भुवनेश्वर. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को राज्य के लोगों को अक्षय तृतीया और कृषक दिवस की बधाई दी. मुख्यमंत्री पटनायक ने ट्विटर पर लिखा है कि पवित्र अक्षय तृतीया और कृषक  दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. महाप्रभु श्री जगन्नाथ किसानों का भला करें. इस वर्ष अच्छी फसल होने से किसानों के सुख-समृद्धि की प्रवृत्ति में तेजी आएगी. उल्लेखनीय है कि ओडिशा में अक्षय तृतीया के दिन से खेती काम शुरू होता है. हर साल इस दिन मुख्यमंत्री खेतों में जाकर खुद हल जोत कर और बीजारोपण कर इस समारोह की शुरुआत करते थे, लेकिन पिछले साल की तरह इस साल भी कोरोना का काला साया इस आयोजन पर पड़ गया है. ओडिशा में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन के साथ-साथ सप्ताहांत शटडाउन भी चल रहा है. आज शनिवार होने के कारण राज्यभर में शटडाउन चल रहा है. ऐसी स्थिति में आज अक्षय तृतीया के साथ-साथ कृषक दिवस के आयोजन फीका पड़ गये.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …