Home / Odisha / जमाखोरी और कालाबाजीर के खिलाफ होगी कार्रवाई – जेठवा

जमाखोरी और कालाबाजीर के खिलाफ होगी कार्रवाई – जेठवा

भुवनेश्वर. राज्य में जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. साथ ही कोरोना इलाज के लिए अधिक राशि वसूलने वाले निजी अस्पतालों की भी खैर नहीं है. अतिरिक्त महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) यशवंत जेठवा ने साफ तौर पर आगाह किया है कि कोविद-19 में कालाबाजारी और जमाखोरी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. घातक बीमारी के इलाज के लिए दवाओं और मेडिकल आपूर्ति की जमाखोरी और कालाबाजारी की जांच के लिए 22 उड़ान दस्तों का गठन किया गया है. इसके अलावा, निजी अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जो कोविद-19 उपचार के लिए अधिक शुल्क लेंगे.

उन्होंने कहा कि कोविद के दिशानिर्देश उल्लंघनकर्ताओं से लगभग 2.8 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया है. 71 मामले दर्ज किए गए हैं और 269 गिरफ्तार किए गए और 8300 वाहन जब्त किए गए हैं.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …