Home / Odisha / मयूरभंज जिले में 21 कैदी कोरोना पाजिटिव
covid-19

मयूरभंज जिले में 21 कैदी कोरोना पाजिटिव

बारिपदा. मयूरभंज जिले के उदला सब-जेल में कम से कम 21 कैदियों को कोरोना पाजिटिव पाया गया है.  यह जानकारी सोमवार को सूत्रों ने दी. जानकारी के अनुसार जेल अधिकारियों ने 76 कैदियों की कोविद-19 जांच करायी थी, जिसमें से 21 पुरुष कैदियों की रिपोर्ट पाजिटिव पायी गयी है. इन सभी कैदियों को जेल परिसर के अंदर एक आइसोलेशन वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है. साथ ही उदला एनएसी ने जेल परिसर को सेनिटाइज किया है.

उदला एनएसी के कार्यकारी अधिकारी विद्याधर दंडपत ने कहा कि दो दिन पहले 76 कैदियों से स्वाब के नमूने एकत्र किए गए और जांच के लिए भेजे गए. इनमें से 21 कैदियों की रिपोर्ट पाजिटिव आयी है. 21 संक्रमित व्यक्तियों को जेल अधिकारियों ने संगरोध के तहत रखा है. हमारे एनएसी कार्यकर्ताओं ने कैदियों के बीच कोविद मामलों का पता लगाने के बाद जेल परिसर को सेनिटाइज कर दिया है.

रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) ने संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को चिकित्सा निरीक्षण की आवश्यकता होगी, उन्हें कोविद अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …