Home / Odisha / कोरोना नियंत्रण में गंजाम पुलिस और जनता के योगदानों की डीजीपी ने की सराहना

कोरोना नियंत्रण में गंजाम पुलिस और जनता के योगदानों की डीजीपी ने की सराहना

  • कोरोना प्रबंधन को लेकर की समीक्षा, गंजाम और ब्रह्मपुर पुलिस अधीक्षक को दी बधाई

  • सहयोग के लिए जनता के प्रति आभार जताया

शिवराम चौधरी, ब्रह्मपुर

ओडिशा के पुलिस महानिदेशक अभय ने आज गंजाम जिले में कोरोना प्रबंधन की समीक्षा के बाद गंजाम और ब्रह्मपुर पुलिस अधीक्षक तथा जिले की जनता के योगदानों की सराहना करते हुए बधाई दी. उन्होंने कहा कि गंजाम जिला में प्रशासन और जनता का संयुक्त प्रयास कोरोना के खिलाफ जंग में जारी है. इन सभी लोगों का प्रयास जरूर रंग लायेगा. संयुक्त प्रयास सही काम कर रहा है.

उल्लेखनीय है कि पड़ोसी राज्य आंध्र और तेलंगाना में कोरोना का नया स्वरूप पाये जाने के बाद राज्य सरकार ने यहां की सीमाओं को सील कर दिया है. इन सीमाओं पर उठाये जा रहे कदमों की समीक्षा करने के लिए डीजीपी अभय गंजाम जिला के दौरे पर हैं. इन दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का हौसला अफजाई करते हुए बधाई दी तथा कोरोना नियंत्रण के उपायों के क्रियान्वयन पर संतुष्टि जतायी. इस मौके पर डीजीपी अभय के साथ-साथ एडीजी यशवंत जेठवा, डीआईजी सत्यब्रत भोई, एसपी गंजाम बृजेश कुमार राय, एसपी ब्रह्मपुर पिनाक मिश्र भी उपस्थित थे. गंजाम जिला में छतरपुर और गिरीसोला को लेकर डीजीपी ने समीक्षा की.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …