Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से 19 रोगियों की मौत, खुर्दा और सुंदरगढ़ में चार-चार रोगी मरे

ओडिशा में कोरोना से 19 रोगियों की मौत, खुर्दा और सुंदरगढ़ में चार-चार रोगी मरे

भुवनेश्वर. ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान इलाज के दौरान अस्पतालों में 19 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मौत हुई है. राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,140 हो गयी है. यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है.

जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में एक 35 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो मधुमेह मेलिटस से भी पीड़ित था. भुवनेश्वर की एक 63 वर्षीय महिला की मौत हुई है,जो हाइपरटेंशन से भी पीड़ित थी. बलांगीर जिले में 55 वर्षीय महिला की मौत हुई है. कटक जिले की एक 78 वर्षीय महिला की मौत हुई है, जो मधुमेह मेलिटस से भी पीड़ित थी. देवगढ़ जिले में एक 38 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है. गंजाम जिले में 46 और 61 वर्षीय पुरुषों की मौत हुई है. गजपति जिले के एक 60 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है. झारसुगुड़ा जिले की एक 29 वर्षीय महिला की जान गयी है. कलाहांडी जिले की एक 55 वर्षीय महिला की मौत हुई है. खुर्दा जिले में एक 52 वर्षीय महिला तथा 38 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है. इसी जिले में एक 45 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो उच्च रक्तचाप से पीड़ित था. पुरी जिले में 38 और 40 वर्षीय पुरुषों की मौत हुई है. सुंदरगढ़ जिले की 37,58 और 63 वर्षीय महिलाओं तथा एक 50 वर्षीय पुरुष की मौत कोरोना के कारण हुई है.

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …