Home / Odisha / सीआरपीएफ के डीआईजी सुनील कुमार पार्थ कोरोना से जंग हारे

सीआरपीएफ के डीआईजी सुनील कुमार पार्थ कोरोना से जंग हारे

भुवनेश्वर. सीआरपीएफ के डीआईजी तथा आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार पार्थ कोरोना से जंग हार गये, उन्होंने इलाज के दौरान भुवनेश्वर में गुरुवार को एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. डीआईजी सुनील कुमार पार्थ कुछ दिनों पहले कोविद पाजिटिव पाये गये थे. वह सीआरपीएफ भुवनेश्वर केंद्र में तैनात थे. उनके असामयिक निधन के कारण सीआरपीएफ ने सबसे कुशल अधिकारी को खो दिया है. यह जानकारी सीआरपीएफ की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है. भुवनेश्वर स्थित सीआरपीएफ केंद्र ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है तथा उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना की है. बताया गया है कि भुवनेश्वर में अपने कार्यकाल के दौरान पार्थ ने विभिन्न रेजिमेंटल संस्थानों में जीवन स्तर के साथ स्मारकीय परिवर्तनों के लिए ईमानदारी से प्रयास किए थे.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …