Home / Odisha / राजधानी भुवनेश्वर में फोन काल पर मिलेगी विवाह और अंतिम संस्कार की अनुमित

राजधानी भुवनेश्वर में फोन काल पर मिलेगी विवाह और अंतिम संस्कार की अनुमित

  • अनुमित के लिए डायल करें 100 नंबर पर या 8144207100 नंबर

भुवनेश्वर. ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण और लॉकडाउन को को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), भुवनेश्वर ने फोन काल के जरिये लोगों से विवाह और अंतिम संस्कार की अनुमति प्राप्त करने का आग्रह किया है. ऐसी परिस्थितियों में लोग अब 100 नंबर पर या 8144207100 नंबर पर कॉल करके शादी और अंतिम संस्कार के लिए आवश्यक अनुमति प्राप्त कर सकते हैं.

नई सुविधा के बारे में जानकारी देते हुए भुवनेश्वर डीसीपी, उमाशंकर दाश ने कहा कि सामान्य प्रारूप के अनुसार, भुवनेश्वर में विवाह और अंतिम संस्कार की अनुमति लेने के लिए आवेदकों को डीसीपी कार्यालय आना पड़ता था, लेकिन कोविद मामलों में उछाल को देखते हुए हम नहीं चाहते कि लोग अनावश्यक रूप से बाहर जाएं. उन्होंने कहा कि मैं निवासियों से हमारे 100 या मोबाइल नंबर (8144207100) पर कॉल करने का आग्रह करता हूं. हमें फोन करने पर हम आवेदक को प्रारूप की सॉफ्टकॉपी प्रदान करेंगे. आवेदक को यह भरना होगा और व्हाट्सएप के माध्यम से भेजना होगा. इसके बाद हम उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से फिर से लाइसेंस भेजेंगे. आवेदक या तो प्रिंटआउट ले सकता है या लाइसेंस की सॉफ्टकॉपी अपने पास रख सकता है, ताकि जब भी अधिकारी उनसे पूछें तो दिखा सकें.

उल्लेखनीय है कि भुवनेश्वर पुलिस ने 14 दिनों की लॉकडाउन अवधि के दौरान डोरस्टेप एफआईआर सेवा शुरू की है. इसके तहत पुलिस फोन कॉल के माध्यम से शिकायत प्राप्त करने के बाद शिकायतकर्ता के घर तक पहुंच जाएगी.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …