Home / Odisha / अंतर-राज्यीय अवैध हथियारों के रैकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, हथियार बरामद

अंतर-राज्यीय अवैध हथियारों के रैकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, हथियार बरामद

सुधाकर कुमार शाही, कटक

एसटीएफ ने एक अंतर-राज्यीय अवैध हथियारों के रैकेट का भंडाफोड़ किया और दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. कुछ अंतर्राज्यीय अपराधियों द्वारा अवैध हथियारों की बिक्री के बारे में खुफिया सूचना के आधार पर बिहार के मुंगेर जिला निवासी रवीन्द्र प्रसाद और बालेश्वर जिला स्थित श्रीकृष्णपुर के विश्वनाथ बिसोई को एसटीएफ के अधिकारियों की एक टीम ने रानीताल, भद्रक के पास हिरासत में लिया. इस दौरान काफी मात्रा में हथियार बरामद किये गये. उनके कब्जे से पांच 7-एमएम ऑटोमेटिक पिस्टल, सात मैगजीन और सात जिंदा कारतूस बरामद हुए. यह जानकारी एसटीएफ के सूत्रों ने दी. उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में एसटीएफ ने आर्म्स एक्ट के मामला पंजीकृत किया गया है. उपरोक्त दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें अदालत में भेज दिया जाएगा. जांच जारी है. उल्लेखनीय है कि पिछले एक साल के दौरान अवैध हथियारों और गोला-बारूद के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसमें एसटीएफ ने 27  हथियार, 61 जिंदा कारतूस और कई अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …