Home / Odisha / ओडिशा में 14 दिनों का लॉकडाउन शुरू
विश्वविख्यात पर्यटन स्थल तथा धार्मिक नगरी पुरी में समुद्र तट पर सुदर्शन पटनायक की बनायी गयी बालुका लॉकडाउन के दौरान लोगों से घरों में रहने की अपील करती हुई.

ओडिशा में 14 दिनों का लॉकडाउन शुरू

  • सुबह छह से 12 बजे तक खुलेंगी अत्यावश्यक सामग्री की दुकानें, टीकाकरण जारी रहेगा

विश्वविख्यात पर्यटन स्थल तथा धार्मिक नगरी पुरी में समुद्र तट पर सुदर्शन पटनायक की बनायी गयी बालुका लॉकडाउन के दौरान लोगों से घरों में रहने की अपील करती हुई.

भुवनेश्वर. कोविद के मामले लगातार बढ़ने के कारण राज्य में बुधवार से 14 दिनों के लिए लॉकडाउन लागू होगा. इस दौरान स्वास्थ्य व जरुरी सेवाएं जारी रहेंगी. घर से पांच सौ मीटर की अवधि में लोग पैदल चल कर अत्यावश्यक सामग्री खरीद सकेंगे. लाकडाउन की अवधि में शनिवार व रविवार का शटडाउन भी जारी रहेगा.

लॉकडाउन के समय टीकाकरण जारी रहेगा तथा लोग कोविद परीक्षण के लिए जा सकेंगे. अस्पताल क्लिनिक, नर्सिंग होम, टेली मेडिसिन की सेवाएं जारी रहेंगी. रविवार के अलावा अन्य समस्त दिनों में टीकाकरण की प्रक्रिया जारी रहेगी.

बैंक व एटीएम सेवा जारी रहेगी. होटल या रेस्टूरेंट में लोग बैठकर नहीं खा सकेंगे. वे पार्सल लेकर जा सकते हैं. आनलाइन डिलेवरी व होम डिलेवरी को अनुमति दी गई है. सुबह पांच से आठ बजे तक अखबार बांटा जा सकेगा. पेट्रोल पंप व ईंधन गैस आपूर्ति जारी रहेगी. इलेक्ट्रिशियन, पाइप मिस्त्री अपनी सेवाएं उपलब्ध करा सकेंगे.

यात्रीवाही बस के चलने पर रोक रहेगी. शिक्षण संस्थान व कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे. आटो रिक्शा, कैव पर प्रतिबंध रहेगा. सिनेमा हाल, माल, जिम आदि बंद रहेंगे.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …