Home / Odisha / कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर पूरे राज्य में 19 गिरफ्तार

कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर पूरे राज्य में 19 गिरफ्तार

भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 511 वाहनों को जब्त किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल  22,36,850 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है. इससे पहले तीन मई को ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर दी गयी जानकारी में बताया गया था कि कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान 122 वाहनों को जब्त किया गया था. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 9,02,200 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई थी. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है. उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस लगातार नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की कर रही है.

लॉकडाउन से पहले चंद मास्क पर भटका कमिश्नरेट का कानून, कोविद प्रोटोकाल के माखौल पर नहीं पड़ी नजर

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …