Home / Odisha / भ्रष्ट अधिकारी अभय कांत पाठक को अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश

भ्रष्ट अधिकारी अभय कांत पाठक को अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश

भुवनेश्वर. भारत सरकार ने 1987-बैच के ओडिशा-कैडर के भारतीय वन सेवा के अधिकारी अभय कांत पाठक को अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश दिया है. एक हाई-प्रोफाइल जॉब घोटाले में आरोपी पाठक नवंबर 2020 से न्यायिक हिरासत में हैं. उन पर अनुपातहीन संपत्ति और भ्रष्टाचार के आरोप विजिलेंस द्वारा लगाए गए हैं. दिसंबर, 2020 में ओडिशा सरकार ने पाठक को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने के लिए केंद्र से सिफारिश की थी. भारत के राष्ट्रपति ने वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी की अनिवार्य सेवानिवृत्ति के आदेश जारी किया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …