Home / Odisha / देश का पहला पत्रकार कोरोना संगरोध केंद्र गंजाम में खुला

देश का पहला पत्रकार कोरोना संगरोध केंद्र गंजाम में खुला

शिवराम चौधरी, ब्रह्मपुर

ओडिशा में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देश का पहला पत्रकार कोरोना संगरोध केंद्र गंजाम जिला के ब्रह्मपुर में खोला गया है. गंजाम जिला के ब्रह्मपुर में पत्रकारों के लिए अलग से संगरोध केंद्र की स्थापना स्थानीय ब्रह्मपुर नगर निगम की तरफ से की गयी है. देश में यह एकलौता ऐसा संगरोध केंद्र है, जहां सिर्फ पत्रकारों को संगरोध करने की व्यवस्था उपलब्ध करायी जा रही है. इस केंद्र को ब्रह्मपुर प्रेस क्लब परिसर में स्थापित किया गया है. इसमें आठ बेड आक्सीजन के साथ-साथ अन्य सुविधाओं से युक्त हैं. पत्रकारों के घरों में संगरोध की सुविधा नहीं होने की स्थिति में उनको यहां संगरोध में रखा जायेगा. उल्लेखनीय है कि ओडिशा में कोरोना के कारण एक माह में 12 पत्रकारों की मौत खबर है. इसे देखते हुए पत्रकारों को अलग से संगरोध करने का निर्णय यहां लिया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …