Home / Odisha / BIG NEWS – ओडिशा में पांच मई से लाकडाउन, सुबह छह बजे से 12 बजे तक खुले रहेंगी दुकानें

BIG NEWS – ओडिशा में पांच मई से लाकडाउन, सुबह छह बजे से 12 बजे तक खुले रहेंगी दुकानें

 

हेमन्त कुमार तिवारी, भुवनेश्वर

ओडिशा में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य में लाकडाउन की घोषणा कर दी गयी है. यह पांच मई से प्रभावी होगा. राज्य में बुधवार सुबह, 5 मई से बुधवार, 19 मई तक लाकडाउन रहेगा. इस दौरान आप सब्जियां खरीदने के लिए सुबह छह बजे से 12 बजे के बीच 500 मीटर पैदल चल सकते हैं. आज यह जानकारी ओडिशा के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है. उल्लेखनीय है कि आज राज्य में कोरोना से 14 की मौत तथा 8015 नये पाजिटिव मामले की पुष्टि हुई है. शनिवार को ओडिशा में कोरोना ने सारे रिकार्ड तोड़ दिया था. 10413 कोरोना पाजिटिव पाये गये थे. राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आज लाकडाउन की घोषणा की गयी है.

 

 

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …