Home / Odisha / मायुमं कटक का मेघा रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित

मायुमं कटक का मेघा रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित

कटक. मारवाड़ी युवा मंच, कटक की सत्र 2021-22 की नयी टीम के तत्वाधान में पहले रक्तदान शिविर में 22 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. इस मौके पर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से एसीपी ललातेन्दु मोहंती ने रक्तदान शिविर में पहुंचकर युवाओं का हौसला बढ़ाया तथा मंच द्वारा संचालित सेवा कार्यों की बहुत प्रशंसा की. विषम परिस्थितियों में आयोजित इस शिविर में कई युवा वैक्सीन लेने के कारण रक्तदान नहीं कर पाये, परंतु उनकी उपस्थिति ने पूरी टीम का हौसला बढ़ाया.

इस शिविर में शाखा अध्यक्ष सचिन उदयपुरिया, सचिव किशोर आचार्य, कोषाध्यक्ष आलोक अग्रवाल, प्रान्तीय उपाध्यक्ष बजरंग चिमनका, निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, रक्तदान संयोजक अतुल क्याल, उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, विकाश नौलखा, चंदन बथवाल, सह सचिव विकाश शर्मा, विकाश कमानी, गोपाल क्याल, प्रतीक कमानी, ललित महावर, रंजन पटवारी, रोहित पटवारी, हितेश अग्रवाल, विकाश अग्रवाल, अमित मोदी, सूरज लधानिया, महीम कंदोई, आदर्श बानपुरिया आदि के साथ तकरीबन 30 सदस्यों की उपस्थिति सराहनीय थी.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …