Home / Odisha / कोरोना टीका लेने से बचें पाजिटिव लोग, कैपिटल अस्पताल के निदेशक की सलाह

कोरोना टीका लेने से बचें पाजिटिव लोग, कैपिटल अस्पताल के निदेशक की सलाह

  • कहा-फायदे से ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है ऐसे समय में लिया गया टीका

भुवनेश्वर. कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को टीका लेने से बचना चाहिए. यह सलाह देते हुए कैपिटल अस्पताल के निदेशक लक्ष्मीधर साहू ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति कोरोना पाजिटिव पाया जाता है, तो उसे टीका नहीं लेना चाहिए. उन्बोंने कहा कि यदि आप पाजिटिव होने के बावजूद वैक्सीन शॉट ले रहे हैं, तो यह फायदे की जगह अधिक नुकसान करेगा. उन्होंने कहा कि यह एक गलत धारणा है कि टीका कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों को आराम पहुंचा सकता है. लोगों को ऐसी गलत धारणा से बचना चाहिए.

राज्य में टीकों की कमी की रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर साहू ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, राजधानी शहर में कोवाक्सिन दिया जा रहा है. हमारे पास कोवाक्सिन का पर्याप्त स्टॉक है. हालांकि, कोविशिल्ड की कमी के कारण, 12 जिलों में टीकाकरण को रोक दिया गया था.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …