Home / Odisha / कोरोना के कारम सरकारी विभागों को मिली कार्यों को लेकर निर्णय लेने की छूट

कोरोना के कारम सरकारी विभागों को मिली कार्यों को लेकर निर्णय लेने की छूट

भुवनेश्वर. ओडिशा में दूसरी लहर में कोरोना के प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने आज घोषणा की कि सरकारी विभाग अपने कार्यों को लेकर निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं. यह निर्णय सरकारी कार्यालयों में कोविद-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लिया गया.

जीए और पीजी विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि कोरोना के मामले चरम पर हैं. गंभीर मामलों में सेनिटाइजेशन के लिए बंद किया जा सकता है, लेकिन यह सुनिश्चित भी करना होगा कि आवश्यक सेवाएं बाधित न हों. साथ ही जो अधिकारी या कर्मचारी जो कार्यालय नहीं जा रहे हैं और जिन्हें वीपीएन प्रदान किया गया है, वे घर से काम करेंगे. साथ ही उन्हें छोटी सूचना पर तत्काल कार्यालय के कार्य में भाग लेने के लिए उपलब्ध होना होगा. इसलिए उन्हें हर समय टेलीफोन पर उपलब्ध होना चाहिए. प्रशासनिक विभाग अधीनस्थ और क्षेत्र कार्यालयों में संचालन के पैमाने के बारे में निर्णय लेंगे.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …