Home / Odisha / भुवनेश्वर मार्केट बिल्डिंग सील, कोरोना नियमों का हो रहा था उल्लंघन

भुवनेश्वर मार्केट बिल्डिंग सील, कोरोना नियमों का हो रहा था उल्लंघन

भुवनेश्वर. राजधानी स्थित यूनिट-दो मार्केट बिल्डिंग को प्रशासन ने 48 घंटे के लिए सील कर दिया है. यहां कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया था. भीड़ काफी संख्या में उमड़ी थी. इस सूचना पर बीएमसी जोनल कमिश्नर और स्थानीय डीसीपी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और वहां भीड़ को देखते हुए इसे सील कर दिया गया. भुवनेश्वर नगर निगम क्षेत्र में बीते 24 घंटे के दौरान 1044 नये कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं. इनमें से 219 क्वारेंटाइन सेंटरों से जबकि 825 स्थानीय संक्रमण के मामले शामिल हैं. आज 447 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि राजधानी क्षेत्र में कुल रोगियों की संख्या 42445 हो चुकी है. इनमें से अब तक 35674 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. राजधानी क्षेत्र में अब भी 6493 कोरोना के सक्रिय मामले हैं.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …