Home / Odisha / ओडिशा विद्यार्थी परिषद द्वारा टीकाकरण से पूर्व चरण का रक्तदान अभियान का शुभारंभ

ओडिशा विद्यार्थी परिषद द्वारा टीकाकरण से पूर्व चरण का रक्तदान अभियान का शुभारंभ

भुवनेश्वर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बुधवार को प्रांत कार्यालय में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डा गार्गी बनर्जी ने इसका उद्घाटन किया. इसमें 26 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.

सांगठनिक दृष्टि से भुवनेश्वर (मध्य) के कार्यकर्ताओं ने इसमें रक्तदान किया. सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक रक्तदान किया गया. डा बनर्जी ने कहा कि करोनो टीका लेने के कुछ सप्ताह बाद रक्तदान नहीं किया जा सकता. पहली मई से 18 से 44 साल के नागरिकों का टीकाकरण प्रारंभ होना है. ऐसे में आने वाले दिनों में रक्त की कमी देखी जा सकती है. इस कारण इस आयु वर्ग के लोग ही अधिकतर रक्तदान करते हैं. उन्होंने कहा कि यह रक्तदान शिविर समाज के लिए लाभकारी रहेगा.

विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या कविता कंवर ने कहा कि परिषद की ओर से इस तरह का रक्तदान शिविर समस्त जिलों में आयोजित होगा. युवाओं व छात्रों को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए उन्होंने आग्रह किया.

इस शिविर के संचालन में परिषद के कार्यकर्ता सोमेश चंद्र दे, सूर्य प्रकाश कर, रजीत नायक, अरुण पाणिग्राही, मन्मथ जेना, लोकनाथ महापात्र, गोपीनाथ महापात्र व प्रद्युम्न व अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …