Home / Odisha / गंभीर रूप से संक्रमित एक मरीज 60 लोगों को कर सकता संक्रमित

गंभीर रूप से संक्रमित एक मरीज 60 लोगों को कर सकता संक्रमित

भुवनेश्वर. कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच पता चला है कि पूरी तरह से संक्रमित एक मरीज 60 लोगों को संक्रमित कर सकता है. इसी कारण से भुवनेश्वर में कोरोना संक्रमण तेजी देखने को मिल रही है. यह जानकारी आज यहां मीडिया को स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक विजय कुमार महापात्र ने देते हुए कहा कि राजधानी क्षेत्र में कोरोना का प्रसार तेजी से हुआ है, क्योंकि यह एक ऐसा स्थल है, जहां प्रवासी लोगों का आना-जाना अधिक होता है. महापात्र ने कहा कि शहर में सामुदायिक प्रसार पहले ही शुरू हो चुका है, क्योंकि कोरोना वायरस से अच्छी तरह से संक्रमित एक व्यक्ति 60 व्यक्तियों को संक्रमित कर सकता है.
डा महापात्र ने कहा कि संक्रमण बढ़ रहा है, लेकिन हमारे पास इस तेजी से निपटने के लिए सही चिकित्सा संरचना है. वर्तमान में भुवनेश्वर में कोविद-19 के 90 प्रतिशत मामले घरेलू संगरोध में हैं. हम पूरी तरह से ऑक्सीजन की सहायता और जरूरत के मुताबिक आईसीयू उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …