Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और 10 रोगियों की मौत

ओडिशा में कोरोना से और 10 रोगियों की मौत

  • सर्वाधिक तीन-तीन रोगियों की मौत पुरी और रायगड़ा जिले में

भुवनेश्वर. ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के कारण और 10 रोगियों की मौत हो गयी है. राज्य में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2017 हो चुकी है. यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग की ओर से दी गयी है. जानकारी के अनुसार सर्वाधिक तीन-तीन रोगियों की मौत पुरी और रायगड़ा जिले में हुई है. इसके अलावा चार रोगियों की मौत बौध, गंजाम, खुर्दा और सुंदरगढ़ जिले में हुई है. इन रोगियों की मौत अस्पतालों में इलाज के दौरान हुई है. जानकारी के अनुसार, बौध जिले में एक 42 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है. गंजाम जिले में एक 66 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है. खुर्दा जिले में 35 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है. पुरी जिले में एक 80 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित था. इसके साथ ही एक 55 वर्षीय महिला की भी की मौत हुई है. इसी जिले का एक 55 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो मधुमेह मेलिटस और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित था. रायगढ़ जिले में एक 55 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है.

जिले में एक अन्य 47 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित था. एक 57 साल के पुरुष की मौत हुई है, जो हाइपरटेंशन से भी पीड़ित था. सुंदरगढ़ जिले में एक 67 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है.

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …