Home / Odisha / फूलबाणी के पूर्व लोकसभा सांसद की कोरोना से मौत

फूलबाणी के पूर्व लोकसभा सांसद की कोरोना से मौत

फूलबाणी. फूलबाणी के पूर्व लोकसभा सदस्य सुग्रिव सिंह की मौत कोरोना के कारण हो गयी है. उनके एक रिश्तेदार ने यह जानकारी मीडिया को दी. बताया जाता है कि सिंह को शनिवार को भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्होंने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

उनके अचानक और असामयिक निधन से उनके चहेते हतप्रभ हैं. 2004 में उन्हें फूलबाणी संसदीय क्षेत्र से चुना गया और उन्होंने समाज की भलाई के लिए काम किया.

पूर्व सांसद ने एक पत्रकार के रूप में अपना करियर की शुरुआत की और फिर राजनीति में कदम रखा. वह फूलबाणी एनएसी के अध्यक्ष बने और फिर बीजेडी के टिकट पर 2004 में लोकसभा सांसद चुने गए.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …