Home / Odisha / सीताराम येचुरी के बेटे आशीष येचुरी की कोरोना से मौत, कोविंद और नवीन ने जताया शोक

सीताराम येचुरी के बेटे आशीष येचुरी की कोरोना से मौत, कोविंद और नवीन ने जताया शोक

भुवनेश्वर. सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी के बेटे आशीष येचुरी की मौत कोरोना से हो गयी है. उनके निधन पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक जताया है. उन्होंने ट्विट कर यह शोक जताया है. उन्होंने लिखा है कि हमें सूचना मिली है कि सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी के बेटे आशीष येचुरी का निधन कोरोना से हो गया है. दुख की इस घड़ी में परिवार के प्रति मेरी संवेदना है. मैं भगवान से कामना करता हूं कि शोक संतप्त परिवार के लिए अपूरणीय क्षति को सहन करने का साहस प्रदान करे.

इधर, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी गहरा शोक जताया है. उन्होंने ट्विट किया है कि आशीष येचुरी के असामयिक निधन के बारे में जानने निःशब्द हूं. इस दुख की घड़ी में सीताराम येचुरी, उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना. आपको इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति मिले.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …