Home / Odisha / बिजली बिल नहीं भरे तो मंडरायेगा अंधेरा का साया

बिजली बिल नहीं भरे तो मंडरायेगा अंधेरा का साया

  • -राज्य के 11,397 गांवों पर रहेंगे अंधेरे में

  • बकाये वाले उपभोक्ताओं का 16 से काटा जाएगा कनेक्शन

भुवनेश्वर- अपनी पूर्व घोषणा के अनुरूप बिजली के बिल न भरने वाले बिजली उपभोक्ताओं के बिजली आगामी 16 जनवरी से काटा जाएगा. सेसु के सीईओ अरुण बोथरा ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राज्य के 11 हजार 397 गांवों में बिजली के कनेक्शन काटे जाने को लेकर पहचान की गई है. राज्यों में 20 डिविजनों में शुल्क न देने वालों के बिजली काटा जाए. उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए 413 दस्तों का गठन किया गया है. उन्होंने बताया कि बिजली के शुल्क न देने वाले कुल सात लाख उपभोक्ता थे, जिसमें से 1.10 लाख उपभोक्ताओं ने अपना शुल्क प्रदान कर लिया है. उनसे 21 करोड़ रुपये का शुल्क वसूला गया है.
उन्होंने आग्रह किया कि जो उपभोक्ता बिजली के बिल नहीं दिये हैं, वे 15 जनवरी तक जमा कर दें.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …