Home / Odisha / एनआरसी को लेकर माकपा ने बीजद पर साधा निशाना

एनआरसी को लेकर माकपा ने बीजद पर साधा निशाना

  • – कहा- राज्य सरकार की समर्थन की घोषणा प्रदेश की जनता के साथ धोखा

    भुवनेश्वर. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने नेशनल पपुलेशन रेजिस्टर को लेकर बीजद सरकार पर जमकर निशाना साधा. उसने कहा कि बीजद सरकार की समर्थन की घोषणा राज्य की जनता के साथ धोखा है. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की प्रदेश इकाई ने यह आरोप लगाया है. पार्टी के प्रदेश सचिव अली किशोर पटनायक ने कहा कि नवीन पटनायक ने कहा था कि एनसीआर के लिए बीजद समर्थन नहीं करेगी, लेकिन यह बात ध्यान देने वाली है कि एनपीआर से संग्रह की गयी जानकारी के आधार पर एनसीआर तैयार होगा. एनपीआर में जिन लोगों को संदेह के घेरे में रखा जाएगा, उन्हें एनआरसी में स्थान नहीं मिलेगा. उन्होंने कहा कि इससे पहले बीजद सीएए का समर्थन कर चुकी है. उन्होंने कहा कि अब एनपीआर के जरिये एनआरसी के लिए भी बीजद सरकार सहयोग प्रदान कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह इससे बाज आये.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …