Home / Odisha / नेता प्रतिपक्ष प्रदीप्त नायक कोरोना संक्रमित, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने की आरोग्य की कामना

नेता प्रतिपक्ष प्रदीप्त नायक कोरोना संक्रमित, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने की आरोग्य की कामना

भुवनेश्वर. नेता प्रतिपक्ष प्रदीप्त नायक तथा भवानीपाटना विधानसभा सीट से विधायक प्रदीप्त कुमार नायक कोरोना संक्रमित हो गये हैं. नायक ने स्वयं ट्वीट कर यह जानकारी दी है.

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि गत पांच दिनों में उनके साथ संपर्क में आये लोगों को परीक्षण करवा लेना चाहिए. उन्होंने संपर्क में आये लोगों से संगरोध में रहने की अपील की है.

इधर, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट कर कहा कि नेता प्रतिपक्ष प्रदीप्त नायक के कोरोना संक्रमित होने के बारे में जानकारी मिली है. उनके शीघ्र आरोग्य व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं.

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …