Home / Odisha / ओडिशा के सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई प्रक्रिया बंद

ओडिशा के सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई प्रक्रिया बंद

  • आन लाइन पाठ्यक्रम सम्पन्न कराने को शिक्षा विभाग का निर्देश

भुवनेश्वर. प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी उच्च शिक्षानुष्ठान में सोमवार से पढ़ाई प्रक्रिया को बंद कर दिया है. इसके साथ ही सभी क्लास एवं परीक्षा को स्थगित कर दिया है. इसके अलावा तमाम हास्टल को भी बंद कर  दिए जाने की जानकारी उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से दी गई है. आन लाइन में पढ़ाई प्रक्रिया को खत्म करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षानुष्ठान को निर्देश दिया है. ठीक समय पर पाठ्यक्रम सम्पन्न हो इस पर ध्यान देने को कहा है. कुलपति एवं अध्यक्ष की सलाह के बाद संशोधित परीक्षा सूची जारी की जाएगी. इसके साथ ही 50 प्रतिशत कर्मचारियों को लेकर उच्च शिक्षानुष्ठान को चलाने का निर्देश जारी किया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …