Home / Odisha / BIG NEWS – ओडिशा के सभी जिलों में लौटा नाइट कर्फ्यू, 10 जिलों में साप्ताहिक शटडाउन

BIG NEWS – ओडिशा के सभी जिलों में लौटा नाइट कर्फ्यू, 10 जिलों में साप्ताहिक शटडाउन

  • 10 जिलों में शाम छह बजे से तो 20 जिलों में रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक लागू होगा कर्फ्यू

हेमन्त कुमार तिवारी, भुवनेश्वर

बेकाबू कोरोना के संक्रमण से निपटने के लिए ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी जिलों में नाइट कर्फ्यू तथा 10 जिलों में साप्ताहिक शटडाउन की घोषणा की है. राज्य के 20 जिलों में यह कर्फ्यू रात नौ बजे से लागू होगा तो बाकी 10 जिलों में शाम छह बजे से लागू होगा. यह जानकारी राज्य के मुख्य सचिव सुरेश महापात्र ने दी. यह नियम कल से प्रभावी होंगे. मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे 10 जिलों में रात 6 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा. ये जिले हैं सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, बरगढ़, बलांगीर, नुआपड़ा, कलाहांडी, नवरंगपुर, कोरापुट और मालकानगिरि. अन्य जिलों में रात का कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा. छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, बरगढ़, बलांगीर, नुआपड़ा, कलाहांडी, नवरंगपुर, कोरापुट और मालकानगिरि जिलों में साप्ताहिक शटडाउन भी होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि विवाह में अधिकतम 50 व्यक्ति और दाह संस्कार में अधिकतम 20 व्यक्ति के शामिल होने की अनुमित होगी. नाइट कर्फ्यू सिर्फ शहरी इलाकों में होगा. नाइट कर्फ्यू में आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी तथा परिचयपत्र ही मान्य होंगे. नये पास की जरूरत नहीं होगी.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …