Home / Odisha / चैत्र नवरात्र का शुभारंभ मां दुर्गा के शैलपुत्री रुप पूजन के साथ हुआ

चैत्र नवरात्र का शुभारंभ मां दुर्गा के शैलपुत्री रुप पूजन के साथ हुआ

अशोक पाण्डेय, भुवनेश्वर

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भुवनेश्वर ओमनिवास पर नव दिवसीय चैत्र नवरात्र का शुभारंभ 13 अप्रैल को मां दुर्गा के शैलपुत्री रुप पूजन के साथ हुआ. पूजन से पूर्व उद्योगपित सुरेन्द्र कुमार डालिमया, साधना डालमिया, युवा उद्योगपति विकाश कुमार डालमिया, लता डालमिया तथा कुल गौरव आर्यमन डालमिया ने आचार्य-पाद-पूजनकर मां दुर्गा के शैलपुत्री रुप का पूजन सच्ची श्रद्धा तथा भक्ति के साथ किया. उद्योगपित सुरेन्द्र कुमार डालिमया ने बताया कि उनके घर पर प्रतिदिन पूरे विधि-विधान के साथ पूजन होता है, जिसमें डालिमया-परिवार का प्रत्येक सदस्य स्वेच्छापूर्वक हिस्सा लेता है. उनके यहां  प्रत्येक पूजा सच्ची श्रद्धा तथा भक्ति से होती है. कोरोना महामारी संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखकर यह आयोजन पूरी सावधानी के साथ गत वर्ष भी आयोजित हुआ था तथा इस वर्ष भी हो रहा है. बिहार के दरभंगा से पधारे आचार्य पवन झा ने बताया कि वे अनेक वर्षों से अपने यजमान के निवेदन पर ओमनिवास आ रहे हैं तथा नवरात्र का पूजन विधि-विधान के साथ करा रहे हैं. वे प्रतिदिन फलाहार करते हैं तथा उनका पूरा दिन केवल मां दुर्गा के पूजन तथा कथावाचन में ही व्यतीत होता है. उनके अनुसार 14 अप्रैल को वे मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी रुप में,15 अप्रैल को चन्द्रघण्टा,16 अप्रैल को कुष्माण्डा,17 अप्रैल को स्कंदमाता, 18 अप्रैल को कात्यायिनी रुप का,19 अप्रैल को कालरात्रि, 20 अप्रैल को महागौरी रुप का तथा 21 अप्रैल को मां दुर्गा के सिद्धिदात्री रुप में पूजन करेंगे, जिससे कि उनके यजमान भुवनेश्वर डालमिया-परिवार सुख-शांति से रहेंगे तथा कोरोना संक्रमण से मां दुर्गा सभी को छुटाकारा दिलाएंगी.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …