Home / Odisha / सुब्रत बाग्ची व सस्मिता बाग्ची को केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया धन्यवाद

सुब्रत बाग्ची व सस्मिता बाग्ची को केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया धन्यवाद

भुवनेश्वर. भुवनेश्वर में कैंसर अस्पताल व केयर सेंटर स्थापित करने के लिए 340 करोड़ रुपये की सहायता करने की घोषणा करने वाले सुब्रत बाग्ची व उनकी पत्नी सस्मिता बाग्ची को केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने धन्यवाद दिया है. ओडिशा के इस सुनामधन्य दंपत्ति ने ओडिशा की अनन्य सेवा परंपरा में एक पन्ना और जोड़ा है.प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि आज प्रसन्नता का दिन है. सुब्रत बाग्ची व सस्मिता बाग्ची के साथ बात कर ओडिशा में कैंसर अस्पताल व केयर सेंटर के लिए 340 करोड़ रुपये प्रदान करने को लेकर कृतज्ञता ज्ञापन करने के साथ-साथ धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि इस दंपत्ति ने उत्कल मणि गोपबंधु दास की सेवा के उच्च परंपरा को आगे बढ़ाया है. उनका यह कार्य ओडिशा की जनता को प्रेरित करेगा.

Share this news

About admin

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …