Home / Odisha / आय से अधिक संपत्ति के मामले में करोड़पति क्लर्क गिरफ्तार

आय से अधिक संपत्ति के मामले में करोड़पति क्लर्क गिरफ्तार

भुवनेश्वर. आय से अधिक संपत्ति होने के आरोप में विजिलेंस ने शनिवार को कटक स्थित मुख्य वन संरक्षक (तेंदुपत्ता) कार्यालय में वरिष्ठ क्लर्क के रुप में कार्यरत दिलीप कुमार जेना को गिरफ्तार किया है. आय से अधिक संपत्ति होने के आरोप में शुक्रवार को विजिलेंस विभाग की ओर से उनके घर समेत चार ठिकानों पर छापा मारा था.

दिलीप कुमार जेना के खंडगिरि थाना क्षेत्र के घाटिकिया में स्थित फारेस्ट ट्रेनिंग कालेज के परिसर में आवासीय क्वाटर, जागमरा के उनके तीन मंजिली इमारत, ढेंकानाल जिले के गोंदिया में उनके पैतृक घर तथा कटक के वन संरक्षक कार्यालय में उनके सेक्शन आफिस में एक साथ छापा मारा गया था. इस दौरान उनके पास से तीन करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति का पता चला था. आज उन्हें गिरफ्तार किये जाने के साथ-साथ उनके और संपत्ति के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …