Home / Odisha / एमआर मठ में और चांदी की आठ ईंटें मिलीं, 2012 में मिली थीं चांदी की 522 ईंटें

एमआर मठ में और चांदी की आठ ईंटें मिलीं, 2012 में मिली थीं चांदी की 522 ईंटें

  • सुरक्षा को लेकर दो टुकड़ी पुलिस बल तैनात

प्रमोद कुमार प्रृष्टि, पुरी

श्रीमंदिर के सामने में स्थित बहुचर्चित एमआर मठ में सामानों की गिनती शुरू हो गयी है. खबर लिखे जाने तक चांदी की और आठ ईंटें बरामद हुई हैं. देवोत्तर विभाग के निर्देशानुसार पांच सदस्यीय टीम मठ परिसर में सामानों की गिनती के लिए प्रवेश कर गयी है. सामानों की गिनती के बाद इसकी जिम्मेदारी लेने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. इसे देखते हुए वहां मठ के बाहर दो टुकड़ी पुलिस को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है.

उल्लेखनीय है कि देश में एमआर मठ एक धनी मठ के रूप में जाना जाता है. सन 2011 में यहां पर चांदी की 522 ईंट पायी गयी थी और आज खबर लिखे जाने तक और आठ चांदी की ईंटें बरामद हुई हैं. उत्तर पारस मठ के महंत नारायण रामानुज दास, समाजसेवी का प्रतिमा मिश्र, डॉ नरेश चंद्र दास, सिटी डीएसपी क्षीरसागर नायक, एडवोकेट वनबिहारी नायक प्रमुख सदस्य मठ परिसर में प्रवेश किये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …