Home / Odisha / “दीया” कटक की ओर से हर हर गंगे, घर घर गंगे कार्यक्रम आयोजित

“दीया” कटक की ओर से हर हर गंगे, घर घर गंगे कार्यक्रम आयोजित

  •  घर-घर गंगाजल पहुंचाने हेतु गायत्री दीपयज्ञ का आयोजन

शैलेश कुमार वर्मा,कटक

अखिल विश्व गायत्री परिवार “दीया” कटक की ओर से डहलियाबाग गांव में गायत्री दीपयज्ञ का आयोजन किया गया. इस दीपयज्ञ के माध्यम से गांव के लोगों में हर हर गंगे घर-घर गंगे के बारे में विस्तृत रूप से जानकारियां प्रदान की गई. गौरतलब है कि हरिद्वार के कुंभ मेले में कोरोना महामारी के कारण लोग मेले में जाने से वंचित हो रहे हैं, इसलिए हरिद्वार से आए हुए पवित्र गंगाजल को प्रत्येक घर में निःशुल्क हर हर गंगे – घर घर गंगे कार्यक्रम के तहत पहुंचाया जा रहा है. इस कार्यक्रम में दीया कटक के सत्यजीत मोहंती, संतोष जेना, मनोज महापात्र, आदित्य दास ने संचालन किया, वहीं स्वर्णलता मोहंती, ईलाटंक, निरूपमा बेहरा सहित खलरदा गायत्री परिवार का सराहनीय योगदान रहा.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …