Home / Odisha / जाजपुर में सड़क हादसा, सात जख्मी

जाजपुर में सड़क हादसा, सात जख्मी

जाजपुर- ओडिशा के जाजपुर जिले के धर्मशाला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंधडिहा के पास एक बस के पलट जाने से सात य़ात्री घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के बाद घायलों को बाहर निकाल कर 108 एंबुलेंस की सहायता से धर्मशाला स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जाजपुर जिले के गोलकुंडा से एक बस कटक यात्रियों को लेकर आ रही थी। इस बस में 25 यात्री थे। इस दौरान बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह पलट गई. इस बारे में जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग तत्काल पहुंच कर बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला व अस्पताल पहुंचाय़ा।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …