Home / Odisha / जेएनयू में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर हमले में शामिल लोगों पर हो कार्रवाई – शशिकांत

जेएनयू में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर हमले में शामिल लोगों पर हो कार्रवाई – शशिकांत

ब्रह्मपुर। जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में रेजिस्ट्रेशन न कराने की अपील विफल होने के बाद वामपंथी छात्रों ने जिस ढंग से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता व आम छात्र–छात्राओं के साथ नकाब पहन कर जिस ढंग से हमला किया वह निंदनीय है। इस मामले में शामिल लोगों केके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ब्रह्मपुर में एक आयोजित पत्रकार सम्मेलन में विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री शशिकांत मिश्र ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि एक वीडियो सामने आमने आया है जिसमें जेएनयू छात्र संगठन के अध्यक्ष आइसा घोष नकाब लेकर हिंसा का नेतृत्व कर रही है वह स्पष्ट हो रही है। उन्होंने कहा कि वामपंथी छात्र संगठन विश्वविद्यालय के शैक्षिक वातावरण खराब कर रहे हैं। वामपंथी जैसे हिंसा करते हैं, वैसी ही हिंसा का माडल जेएनयू के विश्वविद्यालय में लागू करने का प्रयास किया। उनके हिंसा से कैंपस में छात्र- छात्रा भयभीत हैं। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि वह हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …