Home / Odisha / एक तरफ ओडिशा दिवस की धूम तो दूसरी तरफ काला दिवस का जोश

एक तरफ ओडिशा दिवस की धूम तो दूसरी तरफ काला दिवस का जोश

  •  कोशल प्रदेश की मांग बुलंद

पटनागढ़। एक तरफ ओडिशा दिवस की धूम तो दूसरी ओर काला दिवस का जोश, ऐसा नजारा बलांगीर जिले के पटनागढ़ शहर में देखने को मिला है। वर्षो से अलग प्रदेश की मांग कर रहे कोशल राज्य समन्वय समिति ने गुरूवार को मनाए जा रहे ओडिशा दिवस का काला दिवस के तौरपर मनाया। गौरतलब है कि गुरूवार की सुबह जिला प्रशासन की ओर से पटनागढ़ के रमाई हाईस्कूल परिसर में ओडिशा दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कोशल राज्य समन्वय समिति के बनमाली नायक, सीपून खमारी, गिरिधारी भोई, चंद्रकांति सेठ, निरूपमा धरूआ, युगल मेहेर, रंजीत साहू, रंजन साहू, कुना विश्वाल, उमेश बनगुला, उषा मेहेर, तुला बरिहा, गौरी मल्लिक, कएता धरूआ, कुंतला धरूआ, प्रमिला साहू, गीतांजली दंडसेना एवं मंजूलता बरिहा समेत अन्य लोग रमाई स्कूल पहुंचे और आयोजकों को काला झंडा दिखाया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजा किया। अंतत: पुलिस को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा, तब जाकर मामला शांत हआ। विरोध का यह मुद्दा फिलहाल पूरे पश्चिम ओडिशा में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …