Home / Odisha / ओडिशा दिवस पर माटीपुत्रों को किया गया नमन

ओडिशा दिवस पर माटीपुत्रों को किया गया नमन

संबलपुर। संबलपुर समेत आसपास के इलाके में ओडिशा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस खास अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी समेत अन्य महानायकों की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। जिला प्रशासन की ओर से जिला ऑडिटोरियम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम शुभम सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम मेेंं प्रदेश के वाणिज्य एवं परिवहन मंत्री पदमनाभ बेहेरा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अन्य आला अधिकारी उपस्थित रहे। इस खास अवसर पर जिला के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …