Home / Odisha / सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व के जंगल भीषण आग

सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व के जंगल भीषण आग

भुवनेश्वर. लगभग दो सप्ताह की राहत के बाद बुधवार को एक बार फिर मयूरभंज जिले में सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व के जंगल भीषण आग लगी है. आग एक विशाल क्षेत्र में फैली हुई है. लोगों ने पार्क में लुप्तप्राय वनस्पतियों और जीवों के प्रभावित होने की चिंता जतायी है. खबरों के मुताबिक, सिमिलिपाल फॉरेस्ट रेंज के दक्षिण क्षेत्र के तहत 47 अलग-अलग क्षेत्रों में जंगल की आग फैल गई है. इसे सेटेलाइट ने कैच किया है. आशंका जतायी जा रही है कि बारिपदा में तापमान सर्वाधिक होने के कारण जंगल में आग लगी होगी. हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी तक आग लगने के वास्तविक कारण की पुष्टि नहीं पायी है.खबर लिखे जाने तक किसी भी विभाग की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आय़ी थी.उल्लेखनीय है कि पिछले महीने सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व के बड़े पैमाने पर जंगल 10 दिनों तक आग से प्रभावित हुआ था और हजारों से अधिक पेड़ों को नुकसान पहुंचा था.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …