भुवनेश्वर. पिपिलि में होने वाले उपचुनाव के लिए आज बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. बीजद ने पिपिलि के पूर्व विधायक प्रदीप महारथी के बेटे रुद्र प्रताप महारथी को मैदान में उतारा है, जबकि अजीत मंगराज उपचुनाव में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.
पिपिलि उपचुनाव के लिए नामांकन भरने की आज आखिरी तारीख है. मतदान 17 अप्रैल को होगा और परिणाम 2 मई को घोषित किए जाएंगे. भाजपा के प्रत्याशी पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal


