Home / Odisha / 48 घंटे में बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव की संभावना, दो तक होगी बारिश
मौसम

48 घंटे में बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव की संभावना, दो तक होगी बारिश

भुवनेश्वर. अगले 48 घंटे के अंदर बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके दक्षिण अंडमान सागर से सटे होने की संभावना है.  भारती मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में एक चक्रवाती परिसंचरण बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में फैला हुआ है और यह समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर फैला हुआ है.

इसके प्रभाव में अगले 48 घंटों में बंगाल की दक्षिणी खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान समुद्र में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि यह उत्तर अंडमान समुद्र और बाद के 24 घंटों के दौरान और अधिक चिह्नित होने की संभावना है.

आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में दो अप्रैल तक इसके प्रभाव में अलग-अलग स्थानों पर आंधी, गरज व बिजली के साथ व्यापक वर्षा होने की संभावना है. 30 और 31 मार्च को बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर के दक्षिण-पश्चिमी में तीव्र गति से हवा चलेगी.

इधर, एक अप्रैल को भी भारी वर्षा होने की संभावना है. 30 से 31 मार्च को असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम में भारी से बहुत भारी बारिश होगी. आईएमडी बुलेटिन के अनुसार एक अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.

इस बीच सोमवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्के भूकंप के झटके भी महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है. हालांकि इससे नुकसान की खबर नहीं है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …