भुवनेश्वर। प्रसिद्ध ओडिशी नृत्यांगना तथा पद्मश्री सम्मान से सम्मानित मिनती मिश्र का स्विटजरलैंड में देहांत हो गया है। वह 91 साल की थीं। उनके पारिवारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने गुरु देवचरण दास, गुरु केलुचरण महापात्र के साथ काम किया था। उन्होंने अपने विषय पर शोध कर जर्मनी के फिलिप्स विश्वविद्यालय के नाट्य शास्त्र में पीएचडी की उपाधि हासिल की थी। उन्होंने भारत व यूरोप में अनेक नृत्य कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। उन्हें 1975 में ओडिशा संगीत नाटक अकादमी सम्मान से सम्मानित किया गया था। साथ ही 2012 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था। 1929 में कटक में उनका जन्म हुआ था तथा काफी कम उम्र में उन्होंने नृत्य सिखना शुरु कर दिया था। उन्होंने पांच ओडिया फिल्मों में भी कार्य किया था। वह स्विटजरलैंड में रह रही थी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
