भुवनेश्वर- चिलिका झील में क पक्षियों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। पिछले साल के पक्षी गणना से इस बार 57 हजार पक्षी अधिक होने की बात सामने आयी है। चिलिका वाइल्ड लाइफ डिविजन के डिविजनल फरेस्ट आफिसर आलोक रंजन होता ने बताया कि पिछले साल पक्षी गणना से इस बार की गणना 57 हजार अधिक पक्षी होने के बारे में जानकारी मिली है। इस बार कुल 184 प्रजातियों के 11,05,040 होने की गणना की गई है। पिछले साल की गणना में पक्षियों की संख्या 10,47,968 है। उल्लेखनीय है कि चिलिका वाइल्ड लाइफ डिविजन के पांच रेंज में पक्षियों के गणना का कार्य रविवार को किया गया था। इस गणना कार्य में 21 टीमें भाग ले रही हैं। इन टीमों में 100 वन्य जीव अधिकारी, विशेषज्ञ व पर्यावरणवित शामिल थे। इससे पहले शनिवार को इन टीमों के सदस्यों का चिलिका में प्रशिक्षण किया गया था। सभी 21 टीमों को अलग-अलग इलाकों में एक समय पर गणना के लिए भेजा गया था, ताकि दोहराव न हो और सही आंकडा प्राप्त हो सके।
Check Also
ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
