Home / Odisha / खारबेलनगर के मल्लिक कामर्सियल कांप्लेक्स में पहुंचा कोरोना, एक कंपनी के दो कर्मचारी पाजिटिव पाये गये

खारबेलनगर के मल्लिक कामर्सियल कांप्लेक्स में पहुंचा कोरोना, एक कंपनी के दो कर्मचारी पाजिटिव पाये गये

भुवनेश्वर. राजधानी के खारबेलनगर स्थित मल्लिक कामर्सियल कांप्लेक्स में भी कोरोना का संक्रमण पहुंच चुका है. इस इमारत में एक कंपनी के दो कर्मचारी कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं. मल्लिक कार्मसियल कांप्लेकस में ब्लू डार्ट, फ्लिपकार्ट के डिलिवरी केंद्र समेत कई अन्य कंपनियों के भी कार्यालय है. इसी इमारत में स्थित एक कंपनी के दो सदस्य 27 मार्च को पाजिटिव पाये गये हैं. सूत्रों ने बताया कि ये सभी एक मीडिया संस्थान के कर्मचारी हैं और उन्होंने हालही में मेफेयर में आयोजित एक प्रदर्शनी को कवर करने गये थे. बताया जाता है कि इस प्रदर्शनी से काफी लोगों को कोरोना पाजिटिव पाया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …